अभी हाल ही में वैजयंती मूवीज़ ने अनाउंस किया था कि उसकी आगामी फ़िल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ नजर आएंगे । निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना व प्रियंका दत्त द्दारा निर्मित इस फ़िल्म को नाग अश्विन द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा । साइंस-फ़िक्शन बेस्ड इस फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट करना निर्माताओं के लिए इतना आसान भी नहीं था । जानकार सूत्र ने बताया कि, असल में दीपिका इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी लेकिन निर्माता उन्हें हर हालत में अपनी फ़िल्म में लेना चाहते थे ।

दीपिका पादुकोण मेकर्स को न नहीं कह सकी
दीपिका के मना करने के बावजूद प्रभास अभिनीत फ़िल्म के मेकर्स ने उन्हें अपनी फ़िल्म में कास्ट करने के लिए मोटी रकम ऑफ़र की जिसे वह न नहीं कह सकी । “असल में, इन दिनों दीपिका उस फ़ीस की डिमांड कर रही हैं जो फ़िल्म के अभिनेता को मिल रही है । जो सही भी है, उन्हें लगता है कि उनके प्रोफ़ेशन में अभिनेत्री और अभिनेता दोनों को बराबरी से देखा जाए ।” जानकार सूत्र ने बताया ।
हालांकि, उन्हें प्रभास के बराबर तो फ़ीस नहीं दी जा रही लेकिन, उनकी फ़ीस इतनी है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में इससे पहले इतना बडा अमाउंट अभी तक किसी अभिनेत्री को नहीं मिली । सूत्रों की मानें तो, प्रभास को इस फ़िल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के करीब पेमेंट मिलेगा जबकि दीपीका को 20 करोड़ रु ।
यह भी पढ़ें : साइंस-फिक्शन फ़िल्म में एक साथ नजर आएंगे प्रभास और दीपिका पादुकोण, वैजयंती मूवीज़ ने किया अनाउंस
दिलचस्प बात ये है कि, शुरूआत में प्रभास अभिनीत इस फ़िल्म महिला किरदार इतना मजबूत नहीं था । लेकिन अब क्योंकि इस फ़िल्म से दीपिका जुड़ गई हैं इसलिए अब उस रोल को दीपिका के ऑरा के अनुसार संशोधित किया जा रहा है ।
















