34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए एक महीने से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है लेकिन अभी तक कोई भी उनके जाने के गम से उबर नहीं पाया है । सुशांत सिंह राजपूत की सबसे स्पेशल दोस्त अंकिता लोखंडे इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं । अंकिता लोखंडे का ये दर्द अब सोशल मीडिया पर छलक रहा है ।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें यीशु के साथ ही ओम की फोटो नजर आ रही है । यही नहीं अंकिता ने दीया भी जला रखा है । अंकिता ने एक बार फिर सुशांत को लेकर अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर बयां करते हुए लिखा, “उम्मीदें, प्रार्थना और मजबूती । हमेशा मुस्कुराते रहो, तुम जहां पर भी हो ।” इस तरह अंकिता ने सुशांत के सदा मुस्कराने की दुआ मांगी है । अंकिता का यह ट्वीट सोशल मीडाया पर बहुत वायरल हो रहा है ।
इससे पहले भी अंकिता ने सुशांत की मौत की एक महीने पूरे होने परअपने मंदिर में भगवान के सामने दीया जलाया था और लिखा था, ‘चाइल्ड ऑफ गॉड।’
बता दें कि सुशांत और अंकिता ने साथ में एकता कपूर का शो पवित्र रिश्ता किया था । इस शो में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे । इस सीरियल के बाद दोनों की बीच की बॉंडिंग इतनी अच्छी हो गई थी कि उन्होंने एक दूसरे से शादी करने तक का फ़ैसला कर लिया था ।
















