दीपिका पादुकोण, जिसे हाल ही में इंस्टाग्राम पर फ़ोलोअर्स की बड़ी तादाद जुटाने को लेकर सम्मानित किया गया था, ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशिष्ट तस्वीर साझा की, जो बेहद चर्चा का विषय बन गई है । दीपिका की हालिया मौजूदगी, जो किसी फ़िल्म प्रमोशन या रेड कार्पेट के लिए नहीं थी, अपने एक दोस्त की शादी में नजर आई और इस मौके पर दीपिका बनारसी साड़ी में नजर आई । इस तस्वीर को खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ।

दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशनल अवतार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा और अब हमने सुना है कि इस तस्वीर का एक और निजी महत्व है । तस्वीर में जो दीपिका पादुकोण साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है दरअसल वो उपहार में दी गई साड़ी है जिसे सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने दीपिका पादुकोण को गिफ़्ट की थी । साड़ी के लिए अपने प्यार को जानी जाने वाली अभिनेत्री रेखा के पास कांजीवरम साड़ी का अच्छा खासा कलेक्शन है और रेखा हमेशा सिल्क की बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहने हुए नजर आती है । ऐसा प्रतीत होता है कि सदाबहार अभिनेत्री दिवा रेखा दीपिका से इतनी ज्यादा प्रभावित थी कि उन्होंने इस ऑथेंटिक बनारसी साड़ी को दीपिका को गिफ़्ट करने का फैसला किया ।

अभिनेत्री के करीबी सूत्रों का दावा है कि दीपिका पादुकोण को विशेष रूप से साड़ी के लिए शादी में बहुत सराहना मिली और अभिनेत्री को गर्व से यह स्वीकार करते हुए खुश थी कि उन्हें यह साड़ी दिग्गज अभिनेत्री रेखाजी ने उपहार में दी थी । यह कहा जा रहा है कि रेखा ने बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण के प्रदर्शन से प्रभावित होने के बाद इस साड़ी को उन्हें भेंट किया था ।

जब दीपिका ने समारोह के लिए एक बनारसी साड़ी पहनने का फैसला किया तो उन्होंने रेखा द्वारा दी गई साड़ी को अपने लिए चुना । और इस फ़ंक्शन में दीपिका ने खुद को रेखा की तरह ही स्टाइल किया । गोल्डन चोकर में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थी । पीछे बंधे हुए बाल में दीपिका किसी परी से कम नहीं लग रही थी ।

इस हफ़्ते की शुरूआत में, रेखा ने फिल्म फेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2017 में दीपिका पदुकोण को सबसे ग्लैमरस अवार्ड (महिला) को प्रस्तुत किया जो इस सप्ताह के अंत में मुंबई में आयोजित किया गया था । इस रंगीन शाम को सभी ने दीपिका के अभिनय कौशल की दिलखोल कर तारीफ़ की ।