सलमान खान की आगामी फ़िल्म दबंग 3 अपनी रिलीज के करीब है ऐसे में फ़ैंस के बीच फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा और बढ़ती जा रही है । और अब सलमान खान की दबंग 3 का एक नया पोस्टर देखने को मिल रहा है जिसमें सलमान शर्टलैस होकर अपने एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे है । बता दें कि इस पोस्टर में दबंग 3 का क्लाइमेक्स सीन देखने को मिल रहा है । इस पोस्टर को सई मांजरेकर, जो दबंग 3 से अपना डेब्यू कर रही है, ने शेयर की है ।
सलमान खान ने दिखाई क्लाइमेक्स की झलक
इस नए पोस्टर में सलमान के परफ़ेक्ट ऐब्स को देखा जा सकता है । उनके सिक्स पैक ऐब्स के साथ ही टोन्ड मसल्स सभी का ध्यान खींच रही है । सई ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''हम इस दशक की सबसे बड़ी और सबसे बुरी लड़ाई देखने जा रहे हैं । पोस्टर मे सलमान के साथ किच्चा सुदीप भी नजर आ रहे हैं । खबरों के मुताबिक, दबंग 3 के क्लाइमेक्स को शूट होने में तीन हफ्ते का समय लगा ।
In just 10 days, we will bring you this decade's biggest and the baddest fight ever! #10DaysToDabangg3@BeingSalmanKhan @KicchaSudeep @arbaazSkhan @sonakshisinha @PDdancing @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia pic.twitter.com/g1jANnqPjq
— Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) December 10, 2019
संइ मांजरेकर दबंग 3 में चुलबुल पांडे की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी । सलमान ने अपने यंग चुलबुल पांडे के लुक के लिए अपना तकरीबन 7 किलो वजन कम किया था । दबंग 3 के लिए सलमान ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया । इसके लिए रेग्युलर वर्कआउट के साथ ही उन्होंने डायट का भी पूरा ध्यान रखा और टोंड ऐब्स व मसल्स बनाईं ।
यह भी पढ़ें : Dabangg 3: इस नेक काम के साथ सलमान खान ने बच्चों को दिया 'रॉबिनहुड' बनने का मौका
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दबंग 3 प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।
















