दीपिका पादुकोण अभिनीत छपाक का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी छपाक के ट्रेलर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए है । दीपिका पादुकोण छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को मालती बनकर पर्दे पर उतारती हुई नजर आएंगी । वहीं दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी अहम रोल में दिखेंगे । लक्ष्मी अग्रवाल की झंझोड़ कर रख देने वाली लेकिन प्रेरणादायक कहानी ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है । छपाक के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है ।

Chhapaak Trailer: रोंगटे खड़े करता है दीपिका पादुकोण का एसिड अटैक सर्ववाइवर लुक, ट्रेलर को देख लोग बोले-'मास्टरपीस'

दीपिका पादुकोण की छपाक का ट्रेलर हुआ रिलीज

फ़िल्म में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की कहानी दर्शाने के लिए किरदार को पूरी तरह से अपने भीतर उतारने के साथ, दीपिका ने अपने सराहनीय अभिनय कौशल के माध्यम से एक बार फिर सभी के दिलों को जीत लिया है । दीपिका के इस तरह के साहसिक कदम से प्रेरित होकर, ट्विटर पर कीवर्ड 'हैट्स ऑफ टू दीपिका' को जमकर ट्रेंड किया जा रहा है ।

दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में दीपिका का प्रभावशाली अभिनय देखकर निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे । छपाक जैसी फिल्म चुनने के साथ अभिनेत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड की लीडिंग लेडी होने का शीर्षक सार्थक कर दिखाया है और इस फ़िल्म के साथ एक बेहतरीन कहानी बताने के लिए तैयार है ।

Chhapaak Trailer: रोंगटे खड़े करता है दीपिका पादुकोण का एसिड अटैक सर्ववाइवर लुक, ट्रेलर को देख लोग बोले-'मास्टरपीस'

एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक पीड़िता के विश्वास को एक सबक के रूप में लेने के लिए प्रेरित करता है और साथ ही यह उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्तोत्र है जिन्होंने इसी तरह की स्थिति का सामना किया है ।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म छपाक 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है । साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है ।