रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म सिम्बा के प्रमोशन में काफ़ी व्यस्त है । सिम्बा को हिट बनाने के लिए रणवीर सिंह और सारा अली खान कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है । हो भी क्यों न आखिर सिम्बा इस साल की बड़ी आखिरी फ़िल्म जो है । लेकिन हाल ही में ये जोड़ी लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 में शामिल हुई जहां रणवीर सिंह ने सारा अली खान का एक प्यारा सा सपना पूरा कर दिया ।

Watch :  'क्यूपिड' बनकर रणवीर सिंह ने आखिरकार सारा अली खान को उनके 'ड्रीम मैन' कार्तिक आर्यन से मिलवा ही दिया

रणवीर सिंह ने सारा अली खान को कार्तिक आर्यन से मिलवाया

इस अवॉर्ड्स शो के दौरान रणवीर ने सारा को उनके ड्रीम मैन यानी कार्तिक आर्यन से मिलवाया । इस मौके पर रणवीर ने मैच मेकर की भूमिका निभाई । कार्तिक से मिलकर सारा की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था । और इसका सबूत इस वीडियो में आपको मिल जाएगा जिसमें आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि कैसे रणवीर कार्तिक को सारा के पास लेकर आए और सारा को कार्तिक से मिलवाया और दोनों का हाथ एक दूसरे के हाथों में जोड़ा । इसके बाद कार्तिक ने सारा से कहा कि वह जल्द ही फ़िर मिलेंगे ।

आपको बता दें कि सारा ने करण के शो में खुलासा किया था कि वह कार्तिक को डेट करना चाहती हैं और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहती है । लेकिन रणबीर से शादी का सपना शायद सारा का अधूरा रह सकता है क्योंकि रणबीर इन दिनों आलिया के साथ रिलेशनशिप में है ।

सारा की पहली फ़िल्म काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है

बहरहाल सारा प्रोफ़ेशनल फ़्रंट से काफ़ी अच्छा समय एंजॉय कर रही हैं क्योंकि उनकी पहली फ़िल्म केदारनाथ बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं वहीं सारा को भी खूब सराहा जा रहा है । अपनी पहली ही फ़िल्म से सारा को बड़ी तादाद में फ़ैंस मिल गए ।

यह भी पढ़ें : WATCH: सारा अली खान से डेट की बात सुन कार्तिक आर्यन ने शरमाते हुए कही अपने भी दिल की बात

गौरतलब है कि सारा ने सिम्बा के बाद अभी तक कोई और फ़िल्म साइन नहीं की है । लेकिन न्यूकमर होने के बावजूद सारा की बैक टू बैक दो फ़िल्में रिलीज हो गई । हम जल्द ही उन्हें बड़े पर एक बार फ़िर से देखेंगे ।