जब से आगामी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान का ट्रेलर आया है, तब से यह अपने अलग तरह की कॉमेडी के चलते सुर्खियों में आ गया है । आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी इस फ़िल्म के ट्रेलर में डबल मीनिंग जोक्स की भरमार है । आपको बता दें कि रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान दरअसल, 'मर्दाना कमजोरी' के इर्द-गिर्द घूमती है । फ़िल्म में आयुष्मान के किरदार को उसकी शादी से ठीक पहले अपनी इस कमजोरी के बारें में पता चलता है और तब शुरू होती है फ़िल्म में मस्ती । फ़िल्म के ट्रेलर को देखने पर मजबूर कर रहे हैं इसके हंसाने वाले, मजेदार डायलॉग जिसे हितेश किवलिया ने लिखा है । हालांकि इसके डायलॉग मूर्खतापूर्ण और अश्लील भी हो सकते थे, लेकिन हितेश किवलिया ने बहुत बारिकी से इअन पर काम किया और इन्हें इस श्रेणी में नहीं आने दिया और नतीज सबके सामने है ।

यहां पेश है शुभ मंगल सावधान ट्रेलर के कुछ यादगार संवाद , जिन्हें आप एक बार सुनोगे तो बार-बार सुनने का मन करेगा ।

“उसने भी मुझे छुआ है । ये देखो निशान । वन साइड नहीं है हमारा प्यार ।”

“मजाल है कि आप अप्रोच करें । पिछले एक महीने से ताड़ रहे हो आप । फ़ट्टू हैं आप ?”

“नहीं जी । शर्मा हैं गुड़गांव के ।”

“मार्केटिंग में जॉब किया है, काफ़ी कुछ बेचा है । पर अपनी प्रेजेंटेशन पहली बार दे रहा हूं । तो ये हां है ? ”

“ना भी नहीं है ।”

“ये आज कल के लड़कों का न, दिमाग ही खराब है । नहीं, शक्ल चूजे भर की और लड़की चाहिए कैटरीना कैफ़ । खुद तो आम-वाम चूस के निकल जाएंगे और सारा प्रेशर हमारे पे आ जाता है

।”

“औरत का शरीर रहस्य का खजाना होता है । एक बंद गुफ़ा में रहता है । और ये गुफ़ा कब खुलती है पता है ?”

“जब कोई 'खुल जा सिम सिम' बोलता है मम्मी”

“नहीं नहीं नहीं । सुहागरात वाले दिन खुलती है और चालीस चोर के लिए नहीं खुलती है । सिर्फ़ अलीबाबा के लिए खुलती है ।”

“और अगर अलीबाबा गुफ़ा तक पहुंचे ही न तो ?”

“वो मेरा लौंडा है । उसका कुछ भी नन्हा सा नही हो सकता है ।”

“पैरी पौना । पापाजी”

“पैरी पौना छोड़ो । ये जो आधा पौना बचा है न, आपका, वो संभाल लो आप ।”

“होने वाले दामाद से कैसे बात कर रहे हो आप ?”

“अरे होने वाला है न ? हुआ तो नहीं है न अभी ?”

शुभ मंगल सावधान को आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय व कृषिका लुल्ला द्दारा प्रोड्यूस किया गया है । आपको बता दें कि यह फ़िल्म तमिल कॉमेडी फिल्म कल्याना समयल साधम का हिंदी रीमेक है । यह फ़िल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।