जन्नत 2 गर्ल ईशा गुप्ता, जो जल्द ही अजय देवगन अभिनीत फ़िल्म बादशाओ में नजर आएंगी, लगता है सोशल मीडिया पर अपने फ़ैन और फ़ोलोअर्स को टेस्ट करना चाहती हैं, तभी तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ हफ़्ते पहले, अपनी अब तक की सबसे हॉट तस्वीरों को पोस्ट किया । कैमरे के लिए लिंगरी में हॉट पोज देते हुए वीडियो शेयर करने के बाद, ईशा ने खुद के और भी फ़ोटो पो्स्ट किए है, और इस बार वह पहले से भी ज्यादा हॉट नजर आ रही है ।

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हॉट फ़ोटो की एक सीरिज को पोस्ट किया । ये कहने की बात नहीं है कि इनमें ईशा की हॉटनैस इतनी है कि इन्हें देखकर किसी का भी मन मचल जाए । काले रंग की लेस वाली लिंगरी में ईशा की हॉटनैस बारिश के सीजन में तापमान को बढ़ा रही है । इन्हें पोस्ट करते हुए ईशा ने लिखा, “Coming soon”। ईशा की सेक्सी पैर को देखकर इतना ही कहा जा सकता है कि ईशा को अच्छे से पता है कि अपने चाहने वालों को कैसे अपना दीवाना बनाना है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, ईशा गुप्ता जल्द ही बादशाहो फ़िल्म में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज अभिनीत फ़िल्म को मिलन लुथरिया द्दारा निर्दे्शित किय गया है ।