बिग बॉस 13 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है । बिग बॉस 13 का फिनाले वीक चल रहा है और शो के 20वें हफ़्ते में प्रवेश करते ही बिग बॉस प्रतियोगियों की टेंशन और तनाव दोनों ही बढ़ गए है । इसी बीच बिग बॉस में मौजूद घरवालों को एक बड़ा शॉक मिलने वाला है । बिग बॉस हाउस में अपनी आगामी हॉरर फ़िल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप को प्रमोट करने आए विकी कौशल आज अपने साथ एक प्रतियोगी को लेकर बाहर जाएंगे । ये प्रक्रिया मिड नाइट एविक्शन के तहत होगी जिसमें माहिरा शर्मा का नाम सामने आ रहा है । खबरों की मानें तो आज प्रसारित होने वाले बिग बॉस 13 के एपिसोड में माहिरा शर्मा घर से बाहर हो जाएंगी ।

Bigg Boss 13: फ़िनाले के 2 दिन पहले बिग बॉस हाउस से खत्म हो जाएगा माहिरा शर्मा का सफ़र ?

बिग बॉस 13 से खत्म होगा माहिरा शर्मा का सफ़र

बिग बॉस के फ़िनाले में अब बस दो ही दिन बाकी है और इसके बाद पता चल जाएगा कि आखिर बिग बॉस की ट्रॉफ़ी अपने घर कौन लेकर जाएगा । लेकिन उससे पहले आज रात को एक प्रतियोगी का सफ़र बिग बॉस में खत्म हो जाएगा । और खबरों की मानें तो वह प्रतियोगी माहिरा है । बिग बॉस के घर में मौजूद विकी कहते हैं वे अपने साथ एक प्रतियोगी को लेकर जाएंगे और वो आरती सिंह, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा में से कोई एक होगा । ये सुनने के बाद हर किसी की टेंशन और बढ़ जाती है ।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 13: बिग बॉस हाउस में अब हुई 'भूत' की एंट्री, विकी कौशल के हॉरर ड्रामा से उड़ी घरवालों की नींद

इसके बाद घर में मौजूद सभी घरवालों की टेंशन बढ़ जाती है । तो आज किस प्रतियोगी का बिग बॉस का सफ़र खत्म होता है, ये आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चल जाएगा ।