
बॉलीवुड के ऐसे दो खान, जिनके बीच छिड़ी कॉल्ड वॉर और दोस्ताना हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है । ये दो खान कोई और नहीं बल्कि हमारे ‘सुल्तान’ और ‘बादशाह’ यानी सलमान खान और शाहरुख खान है । सलमान खान और शाहरुख खान का हाल ही में हुए दोस्ताने के गवाह कई कार्यक्रम बनें जहां दोनों ने एक साथ स्टेज शेयर की । और अब ये दोनों एक साथ एक ही मंच पर फ़िर से नजर आने वाले हैं । जी हां, शाहरुख खान, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ में अपनी आगामी फ़िल्म रईस का प्रमोशन करने जाएंगे ।
हाल ही में सलमान और शाहरुख को एक दूसरे की फ़िल्मों को प्रमोट करते हुए देखा गया । आज प्रसारित होने वाले बिग बॉस के (द वीकेंड का वार) एपिसोड में सलमान खान शाहरुख खान की फ़िल्म रईस का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे । तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख और सलमान बिग बॉस के सेट पर साथ नजर आ रहे हैं । करण-अर्जुन की ये जोड़ी एक साथ काफ़ी जंच रही है ।
इन दोनों की जुगलबंदी में एक दिलचस्प बात ये हैं कि सलमान-शाहरुख का साथ देने आ रही हैं रईस की ‘लैला’ सनी लियोन । सनी भी रईस का प्रमोशन करने के लिए इस एपिसोड में नजर आएंगी । आपको बता दें कि शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस में सनी लियोन एक आइटम नंबर कर रही हैं जो पुराने लोकप्रिय गाने ‘लैला मैं लैला’ का रिमिक्स वर्जन हैं ।
















