
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत निस्संदेह फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी है । और ये जोड़ी भी अक्सर अपना प्यार सोशल मीडिया पर भी जाहिर करते हुए नजर आती है ।

गुरुवार की रात, शाहिद कपूर, जो हाल ही में पैपराजी से अपना न्यू लुक छुपाते हुए नजर आए थे, ने अब अपना न्यू लुक हर किसी के साथ शेयर किया । अपने इस न्यू लुक में शाहिद ट्रिम्ड बाल और हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे है । शाहिद ने अपना ये न्यू लुक अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शेयर किया । जहां शाहिद सूट में काफ़ी डेशिंग नजर आ रहे थे वहीं मीरा राजपूत ब्लू कलर की ड्रेस में काफ़ी रॉयल दिखाई दे रही थी । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए शाह्दि ने लिखा, “Night out.” । न केवल शाहिद के फ़ैंस बल्कि खुद उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपने पति के इस नए लुक को पसंद किया और लिखा, “I can see his face again! #hellohusband.”
फ़िल्मों की बात करें तो, शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित पद्मावती की रिलीज की तैयारी में व्यस्त है । इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















