जब से कैटरीना कैफ़ इंस्टाग्राम की दुनिया में आईं है तब से अभिनेत्री अपने अमेजिंग फ़ोटोग्राफ़्स से अपने प्रशंसकों को खुश करती रह रही है । कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर इसी तरह से काफ़ी संख्या में फ़ोलोअर्स जुटा लिए है ।

गुरुवार की शाम, कैटरीना कैफ़ ने अपना एक स्टनिंग फ़ोटो शेयर किया जिसमें वह कमाल की दिख रही है । ब्लैक टी-शर्ट, बंधे हुए बाल और कैमरे के विपरीत नजरे वाली कैटरीना कैफ़ की ये तस्वीर कुछ खास है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “In frame …….. by the very artistic Ravi chhabriya.”

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ जल्द ही अपनी एक्शन ड्रामा फ़िल्म टाइगर जिंदा है, में सलमान खान के साथ नजर आएंगी । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।