
अभी कल ही, हमने आपको खबर दी थी एमी जैक्सन अब ऑर्गेनिक खेती करने जा रही है और इसके लिए उनके पास लंदन में काफ़ी बड़ा प्लॉट भी है । लेकिन फ़ार्मिंग लाइफ़ के परे एक बार फ़िर हमेशा की तरह एमी जैक्सन ने अपने लेटेस्ट फ़ोटो से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है ।
एक बार फ़िर एमी जैक्सन, जो हाल ही में अमेरिकी सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज, सुपरगर्ल में सैटर्न गर्ल का किरदार निभाने के लिए चुनी गई, ने अपनी एक और हॉट-सेक्सी तस्वीर पोस्ट की है । कामोउत्तेजक लिंगरी के साथ डेनिम पहने एमी हद से ज्यादा हॉट लग रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, “City of Angels”.
फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत मेगाबजट फ़िल्म 2.0 में नजर आएंगी ।
















