
इस बार शाहरुख खान ने नए साल का जश्न अलग तरीके से अपने ढंग से मनाया और ऐसे में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान कैसे पीछे रह सकती थी । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान ने अपने बेहद करीबी दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया ।
डेनी पांडे के बेटे अहान और संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ मुंबई के एक क्लब में सुहाना खान ने नए साल का जश्न मनाया । नए साल के जश्न के दौरान सुहाना काले रंग की छोटी ड्रेस में काफ़ी हॉट और खूबसूरत लग रही थीं ।

इसमें कोई शक नहीं कि सुहाना ने नए साल का जश्न एकदम 'बादशाह' स्टाइल में मनाया बिल्कुल अपने पापा शाहरुख खान की तरह ।
















