Aamir-Khan

जब लगने लगा कि अब भारत में कानून और व्यवस्था बड़े पैमाने पर प्रचलित हो गई वैसे ही नए साल की संध्या पर बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश को हिलाकर पटक दिया । और इसी कड़ी में आग में घी का काम किया कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरा और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी जैसे राजनीतिज्ञों के अभद्र बयान ने, जिसमें कहा गया कि इन सब घटनाओं के होने की वजह महिलाओं की पोशाक और पश्चिमी संस्कृति है ।

सलमान खान के पिता सलीम खान के बाद मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने भी बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना पर दुख जाहिर किया है । आमिर का मानना है कि देश में ऐसी किसी भी घटना का होना हमारे लिए बड़े ही दुख की और शर्म की बात है । आमिर ने कहा, बेंगलुरु वाली घटना दुखी करने वाली है । हम दुखी और शर्मिंदा हैं कि हमारे देश में इस तरह की घटना हुई । इस तरह की घटनाओं को खत्म करने के लिए हमें और हर राज्य की सरकार को कोशिशें करनी चाहिएं । इस परेशानी का कोई एक हल नहीं है। हमारी कोशिशें ही हमें किसी नतीजे तक पहुंचा सकती हैं। इस परेशानी का कोई एक हल नहीं है ।

आमिर के मुताबिक महिलाओं के साथ होने वाली जुर्म को रोकने का एक तरीका कड़े कानून और उन पर सही अमल करना हो सकता है । इस पर बात करते हुए आमिर ने अमेरिका का उदाहरण दिया । उन्होंने कहा, अमेरिका में अगर इस तरह की कोई घटना होती है तो दोषी को दो या तीन महीने में सजा हो जाती है और केस बंद कर दिया जाता है । आज के समय में महिलाओं का शोषण करने वाले सोचते हैं कि ऐसा करने से कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा । लेकिन जब उनके आगे इस तरह के उदाहरण होंगे तो वह इस तरह के अपराध करने से डरेंगे । आमिर ने कहा कि वह अपनी फिल्मों से महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदशीलता बढ़ाने की कोशिश करते हैं ।

तमाम बॉलीवुड हस्तियां महिलाओं का समर्थन करने के लिए सामने आईं हैं और साथ ही उन्होंने अबू आजमी की असंवेदनशील टिप्पणी की घोर निंदा भी की है ।