Anil-Kapoor

अनिल कपूर के लिए साल 2016 के आखिरी दो सप्ताह काफ़ी बिजी रहे । पहली बार, अनिल कपूर ने लंदन में अपने पूरे परिवार करीबी दोस्तों के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया । और इसके बाद अनिल कपूर नए साल का जश्न मनाने के लिए पेरिस रवाना हो गए । जहां उन्होंने एक खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया ।

अनिल कपूर ने साल 2017 का आगाज बहुत ही मजेदार अंदाज में किया । कई लोगों से घिरे अनिल कपूर ने नए साल का स्वागत 'मुबारका' कहकर किया । अनिल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया और लिखा, “The best way to end something old is to start something new… May the year 2017 give you the opportunities to realize your dreams, rediscover your strengths, muster your will power & rejoice the simple pleasures that life brings your way.! Have a Happy, Healthy & Fulfilling New Year! #Mubarakan.”

निर्देशक अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी ।