
शाहरुख खान एक आकर्षक व्यक्तित्व रखते हैं और एक बार फ़िर शाहरुख ने ये साबित कर दिया । हाल ही में, शाहरुख खान और सुष्मिता सेन ने एक साथ समान फ़्लाइट में यात्रा की जिस दौरान दोनों ने 'मैं हूं न' की रियूनियन की और इस दौरान शाहरुख ने अपनी सज्जनता का परिचय दिया ।
समान फ़्लाइट में यात्रा के दौरान शाहरुख ने एक सज्जन पुरुष होने के नाते, जब सुष्मिता सेन से मिले तब सुष्मिता के साथ उनकी दोनों बेटीयां रेनी और अलिशा भी थी, और वो शाहरुख को प्यार भरी नजरों से देख रही थीं । ये देखकर शाहरुख ने फ़्लाइट में अंदर जाने से पहले सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ फ़ोटो खिंचवाए । और शाहरुख के साथ फ़ोटो खिंचवाकर रेनी और अलिशा बहुत खुश हुईं और रेनी ने उन फ़ोटो को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया, और लिखा, “Guess who???!!!! What a pleasant #surprise on our #flight back today I was travelling alone with the #babies and the #gentlemen ‘HE’ is…insisted and carried my bags himself!!!! #classapart a dependable #friend and a #rockstar of a man, always reaffirming ‘ MAIN HOON NA’ I love this man!!!! We all do!!!! #mmuuaahh #King #cherished.”

सुष्मिता की बेटीयां वाकई शाहरुख को देखकर बहुत खुश हुईं । रेनी ने दूसरी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “Renée thrilled to be color coordinated with Shahrukh, I am thrilled to have Alisah finally stand still in one place. Finally, we have a well behaved picture of the #happygang thank you @iamsrk for being YOU!!! Always loved and cherished!!! #friends #memories #astateofgrace #mmuuaahh ”
















