
सोनम कपूर पर इन दिनों पूरी तरह से स्नैपचैट का जुनून सवार है और अपने प्रशंसकों को अपनी ग्लैमरस जिंदगी से अवगत कराना अच्छा लगता है । इस हफ़्ते की शुरूआत में सोनम को, सांस्कृतिक संबंधों के बारे में बात करने के लिए और अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए अपने समर्थन देने के लिए एरिजोना में दक्षिण एशियाई समुदाय द्वारा, आमंत्रित किया गया था ।
सोनम कपूर ने बोला की कैसे अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पूरी दुनिया को प्रभावित करता है । यहां तक की सोनम ने अपना एक स्पीच वीडियो भी शेयर किया और उस उन्हें आमंत्रित करने के लिए समुदाय को धन्वाद भी दिया । लेकिन सोनम के उस जगह पहुंचने से पहले इससे भी ज्यादा दिलचस्प वाकया हुआ । एरिजोना के रास्ते में, वह बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में रुकी, जहां वह मार्वेल कॉमिक्स के निर्माता, स्टेन ली के पास पहुंची । वह अमेरिकी हास्य पुस्तक के लेखक ,संपादक ,निर्माता ,टीवी हॉस्टर तथा अभिनेता स्टेन ली से मिलकर बहुट खुश हुईं और उनके साथ एक फ़ोटो भी खिंचवाया । और उस फ़ोटो को सोनम ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया और लिखा, “Stan the Man!” Well, this is sure exciting for any Marvel universe fan who has always wait to catch a glimpse of Stan Lee in the movies.
फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही अपनी बहन रिया कपूर की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी ।
















