
करण जौहर अपने बहुप्रतीक्षित टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' के पांचवें सीजन के साथ एक बार फ़िर लौटे हैं । करण के इस शो में उनके पहले मेहमान बनें शाहरुख खान और आलिया भट्ट । दरअसल ये दोनों यहां अपनी आगामी फ़िल्म डियर जिंदगी का प्रमोशन करने आए थे ।
करण जौहर ने शो शुरू होने से पहले कहा था कि उनके शो के इस सीजन में इस बार भिन्न-भिन्न जोड़ियां देखने को मिलेंगी । उनके काउच पर भिन्न-भिन्न जोड़ियां आकर तमाम तरह के गॉसिप और अंदर के राजों पर से पर्दा उठाएंगी । इस हफ़्ते करण के शो में 'दावत-ए-इश्क' की जोड़ी परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे । खुद परिणीति चोपड़ा ने इस खबर को एक फ़ोटो के साथ अपने प्रशंसकों तक पहुंचाया । फ़ोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, “Koffee has been had!! It was no filter and extra strong!! The show should be renamed #GossipWithKaran but all is fair in love and rapid fires ? ❤️ @karanjohar #AdityaRoyKapur.”
फ़िल्मों की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा जल्द ही यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी जबकि आदित्य रॉय कपूर जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म ओके जानू की शूटिंग शुरू करेंगे ।
















