
कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा फ़िल्ममेकर इम्तियाज अली की अगली फ़िल्म की शुटिंग शुरू करने के लिए प्राग पहुंच चुके हैं । हालांकि फ़िल्म की कहानी अभी गुप्त रखी गई है लेकिन इम्तियाज की पिछली फ़िल्मों को देखते हुए ये तो कहा जा सकता है कि खूबसूरत स्थानों पर शूट की जा रही ये फ़िल्म काफ़ी रोचक होगी ।
अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान को इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू किए अभी सिर्फ़ कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन फ़िर भी उन्होंने पहले ही फ़िल्म के सेट की कुछ झलकियां शेयर कर दी थी । शाहरुख ने फ़िल्म के सेट से एक फ़ोटो शेयर किया जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "Imtiaz said I could post this picture from the sets...& promised there will be some close ups of me in the film too!" अनुष्का ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह प्राग शहर की खूबसूरती को दर्शा रही हैं और कैप्शन दिया, "Hello from Prague."
गौरतलब है कि शाहरुख खान बहुत जल्द रईस फ़िल्म में नजर आएंगे जो कि अगले साल 26 जनवरी 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं दूसरी तरफ़ अनुष्का शर्मा करण जौहर की फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आएंगी जो कि 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















