
हाल ही में कृति सैनॉन और सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आगामी रोमांस ड्रामा फ़िल्म राब्ता की शूटिंग मॉरिशस में खत्म की । फ़िल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल मॉरीशस में खत्म हुआ । शूटिंग खत्म करने के बाद फ़िल्म के क्रू मेंबर ने मॉरिशस में जमकर मस्ती की और इसी मस्ती की एक ग्रुप फ़ोटो, जिसमें फिल्म के कलाकार और निर्माण टीम के सदस्य हैं, कृति सैनॉन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर की ।
फ़िल्म की शूटिंग भले ही खत्म हो गई हो लेकिन फ़िल्म की कास्ट अभी मुंबई नहीं लौटी है । बल्कि वे सब मिलकर मॉरीशस में एक साथ मिलकर एंजॉय कर रहे हैं । सब लोग मिलकर अंतिम दिन मॉरिशस में स्नॉर्कलिंग के लिए गए और साथ में एक अच्छा समय बिताया । कृति सैनॉन ने सुशांत और सह-कलाकार जिम सरभ के साथ एक फ़ोटो शेयर की और कैप्शन लिखा, "Last Day #snorkelingtime. Was super fun!! Will miss you guys and will miss you Mauritius!@sushantsinghrajput @makeoutartista jimsarbhforreal #Raabta."
बतौर निर्देशक दिनेश विजन फ़िल्म राब्ता से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत कर रहे हैं । यह फ़िल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















