ajaynysa01

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि अजय देवगन न केवल पर्दे के पीछे अपने काम में निपुण हैं बल्कि पर्दे के बाहर भी वे उतने ही निपुण हैं । अजय देवगन एक आम इंसान की तरह ही परिवार वाले आदमी हैं । अजय देवगन अपनी अभिनेत्री पत्नी काजोल और लाड़ली बेटी नयासा और बेटा युग को पर्याप्त समय देते हैं ।

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म शिवाय के लिए शूटिंग कर रहे हैं । काम के बीच थोड़ा सा समय निकालकर अजय देवगन अपनी लाड़ली बेटी नयासा के साथ लंदन के बाजार में शॉपिंग करने निकल गए । नयासा के साथ शॉपिंग करते हुए अजय देवगन ने एक फ़ोटो पोस्ट किया और लिखा, "this just about describes what exactly we did today :)"

ajaynysa02

शिवाय के अलावा, अजय देवगन अपनी और एक फ़िल्म बादशाहो के लिए शूटिंग कर रहे हैं , इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका  में नजर आएंगी ।