slmantibe01

जब से फ़िल्ममेकर कबीर खान ने अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की घोषणा की है, तब से ये फ़िल्म सही कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है । इस फ़िल्म की सबसे खास बात, इसके हीरो सलमान खान हैं । इस फ़िल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है लेकिन हाल ही में फ़िल्म की टीम ने अपनी शेड्यूल डेट से पहले फ़िल्म के फ़र्स्ट शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है ।

फ़िल्म के निर्देशक कबीर खान ने अपनी फ़िल्म ट्यूबलाइट के सदस्यों के साथ दो फ़ोटो ट्विटर पर पोस्ट किए । एक फ़ोटो जिसमें कबीर खान, सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं । इस फ़ोटो को कैप्शन देते हुए कबीर खान ने लिखा, "We wrapped a day before schedule. So today all of us went biking and had lunch next to a river #Tubelight".

एक फ़ोटो में कबीर खान और उनकी टीम फ़िल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल खत्म होने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर रही है । कबीर खान ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "#Tubelight... End of Ladakh schedule. Jumping at 13000 feet above sea level".

slmantibe02

गौरतलब है कि, कबीर खान और सलमान के कॉलैबरेशन की ये तीसरी फ़िल्म है, पहली फ़िल्म थी एक था टाइगर और दूसरी थी बजरंगी भाईजान, ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं । फिल्म  ट्यूबलाइट में सलमान खान के संग चाइनीज एक्ट्रेस झु झु नजर आएंगी । झू झू कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं ।