tubelight1

पिछले कई दिनों से सलमान खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की मुख्य अभिनेत्री के लिए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे,  कभी इस फिल्म में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण को साइन करने की बात कही जा रही तो तभी कटरीना कैफ और कभी जैकलीन फ़र्नांडीस को यह लीड रोल ऑफर करने की खबरें थीं ।  लेकिन अब आखि‍रकार फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो ही गया । फिल्म  ट्यूबलाइट में सलमान खान के संग कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि चाइनीज एक्ट्रेस झु झु नजर आएंगी । कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग इन दिनों लद्दाख में चल रही है ।

चाइनीज एक्ट्रेस झु झु सलमान के साथ फिल्म में रोमांस करती हुईं नजर आने वाली हैं । झु  झु एक जानी मानी अभिनेत्री हैं । झु झु ने हाल ही में लद्दाख में सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान  कई तस्वीरें किल्क कर शेयर की । सलमान के साथ उनकी तस्वीर ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों एक साथ काम रहे हैं  । झू झू ने ह्वट वुमन वॉंट, शंघाई कॉलिंग, द मैन विद द आयरन फ़िस्ट्स, लास्ट फ़्लाइट जैसी कई फ़िल्मों में काम किया है । उसकी गत शो नेटफ्लिक्स में टीवी शो मार्को पोलो था । झू झू ने लद्दाख में फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, "On top of the palace with Mr #Salmankhan @ Leh Ladakh".

ट्यूबलाइट एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर आधारित  है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है । इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1960-62 का इंडो-चीन युद्ध है । कबीर खान और सलमान के कॉलैबरेशन की ये तीसरी फ़िल्म है, पहली फ़िल्म थी एक था टाइगर और दूसरी थी बजरंगी भाईजान, ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं ।