saifeenaaug01

करीना कपूर खान, जो विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब में नजर आईं थी, अब मां बनने की तैयारी कर रही हैं । जब से खुद उनके पति सैफ़ ने करीना के मां बनने की खबर की पुष्टि की है तब से करीना कपूर खान सुर्खियों में आ गईं हैं ।

हाल ही में, करीना कपूर खान अपने पति सैफ़ अली खान के साथ टॉनी जेठमलानी की पार्टी में शामिल होने के लिए कुआलालंपुर गईं । फिलिप प्लेयन के स्प्रिंग कलेक्शन 2016 के संग्रह में से काले रंग का कॉलर वाला गाउन पहनकर करीना बहुत खूबसूरत दिख रहीं हैं । वहीं अपनी खूबसूरत पत्नी को मैच करते हुए सैफ़ अली खान कुरते में नजर आए । इस तस्वीर में सैफ़ के हाथ पर बंधी पट्टी भी देखी जा सकती है जिससे लगता है कि सैफ़ धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं । गौरतलब है कि सैफ़ एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए घायल हो गए थे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर खान बहुत जल्द रिया कपूर की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करेंगी । वहीं दूसरी तरफ़ सैफ़ अली खान विशाल भारद्दाज की आगामी फ़िल्म रंगून में दिखेंगे ।