pcahil01

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने काम की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने हेतु कुछ दिनों के लिए भारत में मौजूद हैं । ब्रांड शूटिंग के लिए आईफा 2016 मंच पर प्रदर्शन करने जैसे कामों को करकर प्रियंका चोपड़ा खुद को काम में व्यस्त रखती हैं ।

कल एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान, प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके बेटे अहिल से मिलीं । वे दोनों मेहबूब स्टूडियो में एक-दूसरे से मिली । आहिल को लेकर अर्पिता यहां पहुंची थीं । आहिल से मिलकर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश थीं तभी तो आहिल के साथ वो खूब हंसती मुस्कुराती नजर आई । प्रियंका छोटे से अहिल और अर्पिता को देखकर बहुत खुश हुईं क्योकि उसके जन्म के बाद वो उन दोनों से नही मिल सकी थी । प्रियंका ने दोनो के साथ क्वालिटी समय बिताया, प्रियंका ने अर्पिता और अहिल के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए बहुत ही प्रसन्नता से इस बात की पुष्टी की कि वे जल्द ही न्यूयॉर्क में मिलेंगी । प्रियंका ने लिखा, "Was lovely to meet u and Ahil yest @arpitakhansharma. He's too much fun... C u soon in NYC."

pcahil02

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अपने टीवी शो, क्वैंटिको जो कि 25 सितंबर को शुरू होगा, के दूसरे सीजन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए न्यूयॉर्क सिटी पहुंचेगी ।