
विद्युत जामवाल, जो अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फ़िल्म कमांडो 2 में मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे, अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए खुद को घायल किया । विद्युत जामवाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके साथ उनके सह-कलाकार अदा शर्मा और फ्रेडी भी थे । अदा ने, विद्युत की एक ऐसी फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह चोट पीड़ित होने के बावजूद मुस्कुराते हुए अस्पताल पहुंचे । फ़िल्म के कलाकार कुछ ऐसे एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रहे थे जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है । मुंबई में 30 दिन की शूटिंग पूरी होने के बाद फ़िल्म की टीम अपने अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए बैंकॉक रवाना होगी ।
कल, हमने विद्युत जामवाल का कमांडो 2 के सेट से एक एक्शन पैक सीन वाला फ़ोटो शेयर किया था । निर्देशक देवेन भोजानी की फ़िल्म कमांडो 2 के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं । यह फ़िल्म एक्शन से भरपूर है और यह अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















