Priyanka-Chopra-2

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के लोकप्रिय टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में नजर आईं । बुधवार रात प्रासारित हुए इस शो में प्रियंका दूसरी बार नजर आईं हैं । प्रियंका इस शो में अपने आगामी टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन का प्रमोशन करने के लिए गईं थी । इस शो के मेजबान अमेरिकन कॉमेडियन जिमी फैलन के साथ प्रियंका ने जमकर मस्ती की ।

जब आप इस शो में होते है तो इस शो का होस्ट जिमी फ़ैलन आपको फ़न कॉंटेस्ट में भाग लिए बगैर छोड़ेंगे नहीं । जब पिछली बार प्रियंका चोपड़ा इस शो का हिस्सा बनी थीं तब प्रियंका ने हॉट चिकन विंग्स खाने के कॉंटेस्ट में भाग लिया था और वो जिमी के खिलाफ़ जीतीं भी थी । इसलिए इस बार जिमी पहले से ही तैयार थे । इस बार का मजेदार प्रतियोगिता थी बूबिंग फ़ॉर एप्पल्स । प्रियंका, जैसा की सभी जानते हैं कि बहुत प्रतिस्पर्धात्मक है, एक बार फ़िर इस कॉंटेस्ट में जिमी से जीत गईं ।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन की तैयारियों मेम व्यस्त हैं । यह शो 26 सितंबर को टेलीकास्ट होगा ।