तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया सुपरहिट फ़िल्म जुड़वा 2 की बेशुमार सफ़लता से खुशी से फ़ूली नहीं समा रही है । इस फ़िल्म में तापसी, जैकलिन फ़र्नांडिज और वरुण धवन के साथ नजर आईं थी । तापसी को सबसे ज्यादा बीते साल रिलीज हुई अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म पिंक से खूब सराहा गया था । इसके बाद तापसी ने ग्लैमरस रोल करने का फ़ैसला किया और जुड़वा 2 को साइन किया और अब ये फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है । जुड़वा 2 को रिलीज हुए एक हफ़्ता बीत चुका है और अभी भी यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचा रही है । इसी के साथ तापसी ने अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है ।

तापसी जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म फ़्लिकर सिंह में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं । अपने हॉकी कौशल का अभ्यास करते हुए तापसी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “20 years back when I saw my father’s pictures playing hockey never thought those dormant genes in me will ever be of any use…. until now!!”

भले ही तापसी ने दिलजीत के साथ पंजाब फ़िल्म इंदस्ट्री में अभी तक कोई काम नहीं किया हो, लेकिन वह ओस फ़िल्म में दिलजीत के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं । आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन शाद अली करेंगे । इस फिल्म में दो हॉकी प्लेयर्स की प्रेम कहानी दिखाई गई है ।