
दिशा पटनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक अपनी हजारों तस्वीरों को पोस्ट कर चुकी है और अभी तक उनका ये सिलसिला कायम ही है । और यही वजह है कि दिन- ब-दिन उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग बढ़ती ही जा रही है । 15 दिन पहले दिशा के 7 मिलियन फ़ोलोअर्स थे जो अब बढ़कर 7.2 मिलियन हो गए हैं ।
हाल ही में दिशा पटनी नेअपनी एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर यकीनन उनके फ़ोलोअर्स का दिन बन जाएगा । इस तस्वीर में दिशा प्युमा का शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही है । हालांकि यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है लेकिन इस बार पोज अलग है । वैसे उनकी कोई भी तस्वीर हो उसे देखकर मन ललचा जाता ही है । इस तस्वीर में दिशा पटनी कैप लगाए हुए काफ़ी आकर्षक दिखाई दे रही है ।
भारी तादाद में फ़ोलोअर्स और बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक होने केबावजूद दिशा पटनी ने ज्यादा बॉलीवुड फ़िल्में नहीं की । एम एस धोनी- द अनटोल्द स्टोरी से अपने बॉलीवुद करियर की शुरूआत करने वाली दिशा पटनी की दूसरी फ़िल्म कुंग फ़ू योगा में जैकी चैन और सोनू सूद के साथ नजर आईं थी । जल्द ही दिशा अपने कथित प्रेमी टाइगर श्रॉफ़ के साथ फ़िल्म बागी 2 में नजर आएंगी । फ़िल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें पहले ही धूम मचा रही है ।
















