
करण जौहर इन दिनों विश्व आर्थिक मंच द्वारा आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन 2017 में व्यस्त हैं । तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार, 6 अक्टूबर को खत्म हो गया। करन जौहर तीन अलग-अलग दिनों पर तीन पैनलों पर थे, जहां उन्होंने व्यापार, फिल्म निर्माण पर बात की थी।

शुक्रवार के दिन, करण जौहर की भारत की कपड़ा, सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम इवेंट के दौरान मुलाकात हुई । इस दौरान उन्होंने एक दूसरे से मीडिया और मनोरंजन उद्योगों में बदलते मानसिक मॉडल के बारे में बात की । इतना ही नहीं स्मृति ईरानी ने पैनल के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने अभिनय के दिनों के दौरान करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में शामिल हुईं थी । पैनल के बाद, स्मृति ईरानी ने करण जौहर के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फ़ी को पोस्ट करते हुए स्मृति ने लिखा, “The #karanjohar selfie.”

दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां जैसे-दीपिका पादुकोण और अलैया भट्ट भी अलग-अलग पैनल में शामिल हुई थी ।
















