
ह्रितिक रोशन इन दिनों कंगना रानौत द्दारा लगाए गए आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं । हालांकि ह्रितिक ने अभी तक इस पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी है । लेकिन हाल ही में ह्रितिक रोशन अच्छी वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं ।
शुक्रवार के दिन, ह्रितिक रोशन ने अपनी बड़ी बहन सुनैना की ‘तब और अब’ की एक फ़ोटो पोस्ट की जिसमें वह पहले काफ़ी मोटी नजर आ रही थी लेकिन उन्होंने मेहनत करके अपने वजन को कम किया और काफ़ी फ़िट दिखाई दे रही है । सुनैना ब्लैक ड्रेस में मोतियों के नेकलेस के साथ नजर आ रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं । अपनी बहन के इस ट्रांसर्फोमेशन को देख उनके भाई ह्रितिक को भी उन पर गर्व हो रहा है और इसलिए उन्होंने अपनी बहन का ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, 'इसे कहते हैं ट्रांसर्फोमेशन. आप पर गर्व है दीदी ।’ “Now that’s what I call a transformation !! So so proud of you didi @roshansunaina #keepgoing #impossibleisNothing”
फ़िल्मों की बात करें तो, ह्रितिक रोशन पिछली बार अपने पिता राकेश रोशन की फ़िल्म काबिल में नजर आए थे । ह्रितिक जल्द ही गणित के जादूगर आनंद कुमार की बायोपिक फ़िल्म में अहम रोल निभाने वाले थे और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी । लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ क्रिएटिव इश्यू के चलते उन्होंने इस फ़िल्म से बाहर होने का फ़ैसला किया ।
















