कुछ बड़ी फ़िल्में अगले साल स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दीवाली और क्रिसमस के लिए बुक हो गई है वहीं ईद अभी खाली है । और इसे जानबूझकर खाली रखा गया है क्योंकि ये वो दिन है जब सलमान खान अपनी फ़िल्म लेकर आते है । वैसे तो सलमान अक्सर अपनी फ़िल्म पहले ही घोषित कर देते है । लेकिन 2018 की ईद की बात करें तो, लंबे समय से उन्होंने इस बारे में कुछ भी घोषणा नहीं की । आखिरकार, इस हफ़्ते इस खबर से भी पर्दा हट गया और खबर आई कि अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 लेकर आएंगे । इस फ़िल्म के निर्माता रमेश तुरानी ने खुद इस खबर की पुष्टि की कि इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ जैकलिन फ़र्नांडीज को कास्ट किया गया है ।

हैरानी की बात है कि, सैफ़ अली खान, जिसने रेस फ़्रेंचाइजी को दोनों किश्तों रेस और रेस 2 में अहम भूमिका निभाई थी, को इसकी तीसरी किश्त के लिए नहीं चुना गया । रेस और रेस 2 में सैफ़ अली के शानदार परफ़ोरमेंस को खूब सराहा गया और यदि यह कहा जाए कि वह फ़िल्म की यूएसपी थे तो कुछ गलत नहीं होगा । हर कोई ये सोचकर हैरान था कि सैफ़ अली की जगह सलमान को लेने पर सैफ़ इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे । तो अब खबर है कि सैफ़ अली खान का इस पर जवाब आ गया है ।

सलमान खान को रेस 3 में लेने पर सैफ़ अली खान काफ़ी शांत नजर आए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी । उन्होंने शेफ़ ले ट्रेलर लॉंच के दौरान फ़िल्म के निर्माता रमेश तुरानी के साथ अपनी मीटिंग के बारें में बताया और कहा, "हमने इसके बारे में (रेस 3) पिछले साल बात की थी । उन्होंने मुझसे कहा कि वह नए स्टार कलाकारों के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं । सलमान खान से बेहतर कौन होगा ? मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं ।” जब उनसे पूछा गया कि रमेश तौरानी यदि उन्हें रेस 3 के लिए कहते तो वह क्या कहते, तो उन्होंने इस बारें में नेगेटिव जवाब दिया ।