
पिछले कुछ महीनों से, दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फ़िल्म पद्मावती को लेकर उठे विवादों के चलते काफ़ी परेशान रह रही है । विवाद इतना बढ़ गया है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में दीपिका पादुकोण ने इससे अपना ध्यान हटाते हुए अपने परिवार और दोस्तों के करीब रहना ज्यादा पसंद किया जिसकी वजह से उनके चेहरे पर मुस्कान तो आई ।
दीपिका पादुकोण अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर अपनी सहेलियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आई । अपनी सहेलियों स्नेहा रामचंदर और दिव्या नारायण के साथ मिलकर दीपिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और वो खुशी उनके चेहरे पर साफ़-साफ़ झलक रही थी । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा, “#besties @divya4488 @sneha_ramachander.”
फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी । भले ही यह फ़िल्म फ़िलहाल बड़े विवाद के बीच फ़ंसी हुई है जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे खिसकाना पड़ा, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस पर फ़ैसला हो जाएगा और ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी ।
















