ग्लैमरस दुनिया के बेहद फ़ुर्तीले और ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह आज 31 साल को हो गए हैं ऐसे में वह इस दिन को कुछ खास तरीके से मनाना चाहथे थे । और इसके लिए उन्होंने अपनी लेडी लव यानी दीपिका पादुकोण को चुना ।

बुधवार की रात, रणवीर सिंह अपनी नई एस्टन मार्टिन कार में दीपिका पादुकोण को लॉंग ड्राइव पर लेकर गए । रणवीर सिंह ने हाल ही में इस कार को 3.8 करोड़ में खरीदा है । रणवीर ने दीपिका को उनके घर से पिक किया और ताज, कोलाबा तक दोनों साथ गए और वहां जाकर दोनों ने साथ में डिनर किया । कैजुअल ड्रेस में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफ़ी कूल नजर आ रहे थे । कैमरा देखते ही रणवीर सिंह ने स्माइल दी और उस दौरान दीपिका उनके बगल में बैठी हुई थी ।

भले ही ये जोड़ी अपने रिलेशनशिप को खुलकर नहीं स्वीकारती हो लेकिन दोनों को पिछले तीन सालों से एक साथ घूमना और समय बिताना इस बात की पुष्टि जरूर करता है कि दोनों बेहद करीबी दोस्त हैं या कहें दोस्त से बढ़कर हैं ।

फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म उनके साथ शाहिद कपूर भी नजर आएंगे । यह फ़िलोम 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।