
छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी खूबसूरत 'बेगम' करीना कपूर खान के बेटे तैमुर अली खान का जब से जन्म हुआ है तब से ये 'राजसी' पुत्र लगातार खबरों में बना हुआ है । जैसे ही इस स्टार किड का फ़ोटो सामने आया वैसे ही यह इंटरनेट की सनसनी बन गया ।
इस बार जो तैमुर अली खान की तस्वीर सामने आई है उसमें वह घर की बालकनी में लगे झूले पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं । ऑरेंज शॉर्ट्स और चेक की शर्ट में तैमुर बेहद प्यारे लग रहे हैं । तैमुर की हर अदा निराली होती है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही जब तैमुर अली खान के बारें में उनकी गर्वित मां करीना कपूर खान से पूछा गया तो उन्होंने अपने बेटे के लिए कहा कि उनका बेटा सबसे खूबसूरत आदमी होगा ।
खैर कुछ भी हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि जब भी नन्हें नवाब तैमुर अली खान को देखते हैं, उसके बाद उन्हें और ज्यादा देखने का मन करता है ।
















