अनुष्का शर्मा, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इटली के टस्कनी में परियों सी कथा वाली शादी रचाई, केप टाउन में अपने पति विराट कोहली के साथ काफ़ी अच्छा समय बिता रही है । जहां भारतीय क्रिकेट टीम अपनी आगामी सीरिज, जिसमें 6 वन डे मैच और 3 टी20 मैच हैं, के लिए तैयारी में जुटी हुई है, वहीं विराट अपनी नई-नवेली दुल्हन अनुष्का को लेकर केपटाउन घूम रहे है ।

अनुष्का शर्मा न केवल विराट कोहली बल्कि क्रिकेटर शिखर धवन और उनके परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है । जैसा कि ज्ञात तथ्य है कि शिखर धवन और विराट कोहली एक दूसरे के काफ़ी अच्छे दोस्त है । यहां तक कि पिछले कुछ सालों से उनकी पत्नी आयशा धवन का भी अनुष्का के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड है । इतनी सर्दी में धूप का मजा लेते हुए अनुष्का और विराट शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा अपने तीनों बच्चों के साथ काफ़ी खुश नजर आए । आयशा ने इस तस्वीर को शेयर किया ।

फ़िल्मों की बात करें तो, अनुष्का शर्मा जल्द ही मुंबई लौटकर आनंद एल राय की फ़िल्म जीरो की शूटिंग शुरू करेंगी । इस फ़िल्म में वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगी । इस फ़िल्म का टीजर 1 जनवरी 2018 को जारी हुआ । यह फ़िल्म 21 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।