
नीरज पांडे की आगामी फ़िल्म अय्यारी का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से ये प्यार और प्रशंसा का पात्र बना हुआ है । इस ट्रेलर ने सिर्फ फ़िल्म प्रेमियों का ध्यान ही अपनी तरफ केंद्रित नही किया बल्कि गूगल इंडिया का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है । जी हाँ आपने बिल्कुल सही सुना ! गूगल इंडिया ने अनोखे तरीक़े से अय्यारी का अर्थ पेश किया है ।
इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में भी देखने मिली थी जहाँ मनोज बाजपेयी कहते हुए नज़र आये कि,"आप लोग अय्यार हो, अय्यारी आती है आपको । गूगल करो तो मतलब भी बताएगा इसका ।" अय्यारी के ट्रेलर मे मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच गुरु-शिष्य के बंधन को दर्शाया गया है ।
अय्यारी के ट्रेलर ने बड़े पैमाने पर जनता का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर लिया है जहाँ हर कोई अब फ़िल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है । जनता के अलावा, ट्रेलर ने रक्षा मंत्रालय का ध्यान भी आकर्षित किया था और अब गूगल को भी अपने साइड कर लिया है ।
अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, रकुल प्रीत, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है । साथ ही, नीरज पांडे गणतंत्र दिवस पर रिलीज के साथ वापसी कर रहे है ।
नीरज पांडे की फ़िल्म अय्यारी प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है । शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी ।
When in doubt, @Google your way out! Thank you @GoogleIndia . ??#Aiyaary in cinemas on 26.01.18@neerajpofficial @BajpayeeManoj @S1dharthM @Rakulpreet @AnupamPkher @Pooja_Chopra_ @ShitalBhatiaFFW @RelianceEnt @FFW_Official pic.twitter.com/0MFjVszUbV
— Aiyaary (@aiyaary) January 3, 2018
















