साल 2024 में आई प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर बहुत इंतज़ार था क्योंकि फ़िल्म के फर्स्ट पार्ट ने दर्शकों को काफ़ी इंप्रेस किया था । लेकिन ये ख़बर कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस को निराश कर देगी क्योंकि दीपिका पादुकोण अब कल्कि का हिस्सा नहीं रही । नाग अश्विन के निर्देशन में बनी वैजयंती मूवीज़ ने दीपिका पादुकोण के सीक्वल से बाहर होने की खबर को कंफ़र्म किया है ।

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
कल्कि 2898 एडी के प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि, “यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है । पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए । और @Kalki2898AD जैसी फिल्म को उससे कहीं अधिक समर्पण की आवश्यकता है। हम उन्हें उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हैं ।”
This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.
And a film like…
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025
मेकर्स के बयान के मुताबिक़ दीपिका पादुकोण कमिटमेंट को लेकर श्योर नहीं हैं । मेकर्स के इस बयान से ये भी साफ़ जाहिर हो रहा है कि, किसी मतभेद के चलते दीपिका कल्कि फ्रेंचाइजी से अलग हुई हैं । हालांकि अभी तक दीपिका की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है । वहीं पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरें आ रही थीं कि दीपिका और मेकर्स के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज़ और शेड्यूलिंग को लेकर टकराव हुआ।
बता दें कि कल्कि से पहले दीपिका को एनिमल निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट से निकाल दिया था । इसे लेकर कहा था कि दीपिका ने कई ऐसी डिमांड रखी थी जो मेकर्स को पसंद नहीं आई थी । कहा जा रहा है कि, जब से दीपिका मां बनी है तब से वह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने के लिए सख्त आठ घंटे के कार्य शेड्यूल की मांग कर रही है लेकिन मेकर्स उनकी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे ।
कल्कि 2898 एडी की बात करें तो, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । इसलिए अब मेकर्स इसके सीक्वल को पहले से भी ज्यादा ग्रैंड बनाने में जुट गए हैं ।
















