donamreh01

हम सभी जानते है कि कपूर खानदान की बहनों के बीच एक जबरदस्त बॉंडिंग है । फ़िर चाहे वो करिश्मा-करीना हो या सोनम- रिया । अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अभिनय में अपना करियर बनाया तो रिया ने प्रोड्यूसिंग लाइन में अपना करियर बनाया । रिया द्दारा प्रोड्यूस दो फ़िल्मों आइशा और खूबसूरत में उनकी बहन सोनम कपूर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आईं ।

कल रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो पोस्ट किया जिसमें सोनम कपूर और खुद रिया कपूर अपनी नानी के साथ बैठी हुईं हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए रिया ने इसे कूलेस्ट चिक नाम दिया । और कैप्शन लिखा,  "Throwback to chilling with the coolest chick I know. My nani".

इन दिनों रिया कपूर अपनी आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । खबर है कि फ़िल्म में करीना एक प्रगतिशील किरदार निभाएंगी वहीं सोनम दिल्ली की एक मध्यमवर्गीय लड़की का किरदार निभाएंगी जो सब कुछ बेलेंस करने की कोशिश करती है ।