अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की अपार सफ़लता के बाद इन दिनों आलिया भट्ट सातवें आसमान पर हैं । हाल ही में आलिया, ग्रेजिया इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर नई पीढ़ी की स्टार के रूप में नजर आईं ।

'द रीलक्टन्ट मिलेनीअल' शीर्षक के साथ आलिया भट्ट मैगजीन के कवर पेज पर अपनी सेक्सी पीठ से जलवा बिखेर रही है । सावियो जोन के लाल प्लंज नेकलाइन टॉप, टॉमी हिलफिगर की धारीदार स्कर्ट पहने आलिया का कम मैक-अप इस कवर पेज को और भी ज्यादा हॉट बना रहा है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फ़िल्ममेकर अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ड्रेगन में नजर आएंगी । इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ जोया अख्तर की फ़िल्म गुल्ली ब्यॉय में नजर आएंगी ।