गर्ल नेक्स्ट डोर की इमेज वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए बोल्ड होने का फ़ैसला किया । आपको बता दें कि पूजा हेगड़े ने ह्रितिक रोशन अभिनीत फ़िल्म मोहेंजो दारो के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किय था, और इन दिनों साउथ की फ़िल्में कर रही हैं ।

मैक्सिम के साथ हाल ही में हुए एक बेपरवाह इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने अपने चाहने वालों को अपनी जिंदगी की एक छोटी सी झलक दिखलाई और साथ ही अपनी पसंद और नापसंद के बारें में कई खुलासे किए । पूजा हेगड़े के साथ किए गए लुभावने इंटरव्यू की एक झलक इस प्रकार है, :

स्क्रीन पर काम करने के बारें में आशंकित होने पर:

स्क्रीन पर पूरी तरह से नग्नता मैं नहीं करना चाहूंगी, फ़िर चाहे वो स्क्रिप्ट की डिमांड ही क्यों न हो । मुझे इस बात में विश्वास है कि 'कुछ भी असंभव नहीं है', लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अभी तक इसके लिए तैयार हूं ।

कुंग फू पांडा में किरदार अदा करने की चाह

मैं कुंग फू पांडा में पो का किरदार अदा करना चाहूंगी । मैं पो हूं और पो मैं हूं । इसलिए मैं हमेशा कहती हूं कि मेरा नाम पो-जा है ।

आपका ध्यान आकर्षित करने का सबसे आसान तरीका

मजेदार सेंस ऑफ़ ह्यूमर । वह मुझे हंसाने में सक्षम होना चाहिए । यह सबसे महत्वपूर्ण है ।

सबसे ज्यादा सेक्सी कब महसूस करती हैं

जब मैं नग्न होती हूँ

सबसे निम्न कोटि की लाइन

कोई लाइन नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत निम्न कोटि का है जब आदमी आपसे बच्चों की तरह बात करते हैं । जब आदमी कहते हैं "आप बहुत ही आकर्षक हो” । मेरा मतलब नहीं, ऐसा मत करो ।