
जब से करण जौहर ने अपने पिता बनने की खबर का ऐलान किया है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है । सरोगेसी के माध्यम से जन्मे करण जौहर के दोनों बच्चे रुही और यश, अब घर आ गए हैं और इसके लिए करण और उनकी मां हीरो जौहर ने जमकर तैयारी की ।
करण जौहर के पिता बनने की खुशी में पूरा बॉलीवुड शामिल हो रहा है । करण केवल सुपरस्टार शाहरुख खान से ही अच्छा बॉंड शेयर करते हैं बल्कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान के साथ भी अच्छा खासा रिश्ता शेयर करते हैं । और इस बात का सबूत इस बात से मिला जब करण के बच्चों यश और रूही के कमरे को गौरी ने पूरे प्यार के साथ सजाया । करण ने अपने बच्चों के इस खुबसूरत कमरे की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं जहां वो गौरी को इस प्यारे रूम को डिजाईन करने के लिए धन्यवाद दे रहे है । करण ने लिखा, “My baby nursery designed by @gaurikhan with so much love and care….its my paradise!!! Love you gauri….”

गौरतलब है कि करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि वह अभी सिर्फ़ अपनी आगामी फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे थे और जब ये पूरी हो जएगी तब ही वो इसके लिए स्टार कास्ट तय करेंगे । इसके अलावा अब हर किसी की निगाह बाहुबली के सीक्वल भाग 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' पर टिकी हुई है जिसका हिंदी वर्जन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुआ है ।
My baby nursery designed by @gaurikhan with so much love and care....its my paradise!!! Love you gauri.... pic.twitter.com/2AS6OWhBtw
— Karan Johar (@karanjohar) March 31, 2017
















