
सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म सुल्तान बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के झंडे गाड़ रही है । फ़िल्म को मिली इस अपार सफ़लता ने फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र को रातों-रात सुर्खियों में ला दिया । फ़िल्म के सुपरहिट हो जाने से अली अब्बास जफ़र ने राहत की सांस ली ।
दिलचस्प वाली बात ये हैं कि सुल्तान के लिए शूटिंग के शुरू करने से पहले, अली अब्बास जफ़र दुनिया के सबसे बड़े स्टार माने जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, जो कि एक्शन फ़िल्मों के लिए जने जाते हैं, से मिले । ट्विटर पर अली ने सिलवेस्टर स्टैलोन के साथ अपनी फ़ोटो शेयर की और लिखा, , "Had a super inspiring talk with @TheSlyStallone just before starting @SultanTheMovie "Rocky" keep punching".
















