
रणबीर कपूर, जो बहुत जल्द करण जौहर की आगामी फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आएंगे , ने फ़िल्म के लिए पिछले हफ़्ते फ़िल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल शुरू किया । आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म की कास्ट ने हाल ही में लंदन का शूटिंग शेड्यूल खत्म किया है ।
हम फ़ोटो पर आते हैं जिसमें रणबीर कपूर ए दिल है मुश्किल के सेट पर नजर आए । करण जौहर ने ये फ़ोटो शेयर की जिसमें लिखा, "Back on set for the last leg of #AeDilHaiMushkil in Mumbai....."
निर्देशक करण जौहर की रोमांटिक फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा, ऐशवर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । फ़वाद खान और सैफ़ अली खान का फ़िल्म में अतिथी भूमिका में होंगे । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















