
अक्षय कुमार, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रुस्तम के प्रमोशन में व्यस्त हैं, ने फ़्रेंडशिप डे के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा सा समय निकाल कर अपनी एकमात्र सबसे अच्छी दोस्त ट्विंकल खन्ना के साथ कल फ़ंकी अदाज़ में फ़्रेंडशिप डे मनाया ।
अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विकंल खना के साथ विग पहनकर, हाथ में गिटार लेकर पोज़ देते हुए ये तस्वीर शेयर की और लिखा, "Happy #FriendshipDay to my #OneAndOnly... You are the Star that makes me Rock #growingcrazytogether." ट्विंकल ने ये यही फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा "When we both have a really bad hair day:) #bestfriends #aboutlastnight."
फ़िल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म रुस्तम इसी शुक्रवार यानी 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी । टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म रुस्तम केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य के केस पर आधारित है जिसमें अक्षय कुमार के अलावा इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी ।
















