अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Chandrayaan Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है । 14 जुलाई 2023 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ Chandrayaan-3 ने 24 अगस्त की शाम 6.04 बजे चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है । हमारे इस मिशन के लैंडर का नाम वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है । चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है । भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनोरंजन जगत में भी देखने को मिल रहा है ।

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को बॉलीवुड ने किया सेलिब्रेट
चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं । वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी । उन्होंने कहा, “यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है । यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है । हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया । हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं ।”
वहीं चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद फ़िल्मी सितारे सोशल मीडिया पर बधाई देने के साथ इस जीत का जश्न मना रहे हैं । शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, ऋतिक रोशन,अनुपम खेर, रवीना टंडन और अदा शर्मा समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और भारत वि इसरो को बधाई दी ।
अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, “करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं..आपने हमें गौरान्वित किया है.... इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं... भारत चांद पर है....हम चांद पर हैं । चंद्रयान 3 ।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेफुल लैंडिंग के लिए बधाई...हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है...जय हिंद ।”
विकी कौशल ने देश की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर कर इसरो को बधाई देते हुए लिखा, “इसरो की टीम को बधाई... थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए ।”
ऋतिक रोशन ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, “आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं। बधाई और मेरा पूरा सम्मान, इसरो और चंद्रयान 3 के चंद्र अन्वेषण मिशन के पीछे की प्रतिभाएं। इंडिया ऑन द मून ।”
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आज घर के मंदिर में #चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की । हमारे @isro.in के वैज्ञानिकों के प्रयासों की मेहनत रंग लाई, उसके लिए पूजा की । सभी वैज्ञानियों को एडवांस में शुभकामनाएं एवं बधाई । जय महादेव । जय बजरंग बली । जय श्री राम. जय हिंद ।”
Chaand Taare todh laoon….Saari Duniya par main chhaoon. Aaj india aur @isro chhaa gaya. Congratulations to all the scientists and engineers…the whole team which has made India so proud. Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon. #Chandrayaan3 pic.twitter.com/yBJu9k7Q8a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 23, 2023
My heart swells with pride a little more today, as I witness my people soar high and give their very best.
Congratulations & all my respect to @isro & the geniuses behind #Chandrayaan3's lunar exploration mission. #IndiaOnTheMoon ?? https://t.co/pTKgptUflu
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 23, 2023
A billion hearts saying THANK YOU @isro. You’ve made us so proud. Lucky to be watching India make history. India is on the moon, we are over the moon. #Chandrayaan3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 23, 2023
Laaannnndddeeeeedddddd!!!!!!! INDIA IS ON THE MOON! ???????️?? pic.twitter.com/Vj74FCe5fs
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) August 23, 2023
So many years of work for this moment ??❤️?
India is the first country to land on the moons south polar region ??❤️
@isro#Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing
Jai hind ??
— Adah Sharma (@adah_sharma) August 23, 2023
Congratulations to @isro for the remarkable success of #Chandrayaan3's landing! A proud and historic moment for all Indians.
Jai Hind! ??❤️ https://t.co/mt2FZRMqfq
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) August 23, 2023
















