पुष्पा की टीम ने एक वीडियो के साथ पुष्पा के शासन के शूरू होने का एलान किया था जिसने देश को पूरी तरह से क्रेजी कर दिया औऱ हर तरफ पुष्पा की तलाश शुरू हो गई । इसके बाद फिर आइकोनिक स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा 2 द रूल से उनका पहला पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने फैन्स की एक्साइटमेंट को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। ऐसे में अब जब दर्शक स्क्रीन पर पुष्पाराज की वापसी देखने के लिए बेचैन हो उठे हैं, तो मेकर्स एक एक कर बाकी किरदारों की झलक से भी पर्दा उठा रहें हैं । इसी कड़ी में अगला नाम धनंजय का हैं, जिन्होंने पुष्पा: द राइज में जॉली रेड्डी के अपने दमदार प्रदर्शन से पुष्पा 2 द रूल में भी अपनी वापसी पक्की कर ली और उनके जन्मदिन के बेहद खास मौके पर टीम ने उन्हें खास तरीके से विश किया है ।

अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 द रूल में धनंजय उर्फ जॉली रेड्डी की होगी दमदार वापसी ; मेकर्स ने बर्थडे विश करते हुए किया अनाउंस

पुष्पा 2 द रूल से धनंजय उर्फ जॉली रेड्डी का फ़र्स्ट लुक

जी हां, धनंजय उर्फ जॉली रेड्डी के जन्मदिन के खास मौके पर टीम पुष्पा 2 द रूल ने अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता की एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की और उन्हें खास अंदाज में बर्थ डे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “टीम #Pushpa2TheRule प्रतिभाशाली @Dhananjayaka को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है । जॉली रेड्डी इस बार हिसाब चुकता करने वापस आएंगे आइकन स्टार @alluarjun @iamRashmika @aryasukku @ThisIsDSP #FahadhFaasil @SukumarWritings @MythriOfficial @TSeries”

View this post on Instagram

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

धनंजय ने पुष्पा: द राइज में जॉली रेड्डी का किरदार निभाया था । अभिनेता ने वास्तव में फिल्म में अपने शानादार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। अब, पुष्पा 2 द रूल इस साल रिलीज होने वाली है, ऐसे में उन्हें बिल्कुल नए अवतार में वापस आते देखना दिलचस्प होगा ।

पुष्पा 2 द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अभिनय किया हैं । फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी ।