
हाल ही में उत्तरप्रदेश में हुए विशानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई और भाजपा के मजबूत शख्स योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया । जैसे ही योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया वैसे ही उनके सभी करीबी और प्रियजनों से उनके पास बधाईयों का तांता लग गया । आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं । उनकी छवि कथित तौर पर एक कट्टर हिन्दू नेता की है ।
वहीं दूसरी तरफ़, सोशल मीडिया अपने चिर-परिचित अंदाज में सक्रिय हो गई और यूपी के नए-नए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ की तुलना हॉलीवुड के एक्शन हीरो विन डीजल के साथ करने लगीं । सोशल मीडिया पर तेजी से ये तस्वीरें वयरल होने लगी की योगी आदित्यनाथ की शक्ल विन डीजल से कितनी मिलती हैं ।
कई सारे तुलनात्मक तस्वीरों के बीच हमारा ध्यान योगी की जिस तस्वीर ने खींचा था वो था योगी आदित्यनाथ का दीपिका पादुकोण के साथ फ़ोटो…। घबराइए नहीं, इस फ़ोटो की सच्चाई है कि ये फ़ोटो दरअसल, 'ट्रिपल एक्स; रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' का फ़ेमस पोज है जिसमें दीपिका हॉलीवुड हीरो विन डीजल के साथ नजर आ रही हैं ।' लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ कर विन डीजल की जगह योगी आदित्यनाथ का चेहरा लगा दिया । इस फ़ोटो को देखने के बाद एक बार तो आपके चेहरे पर भी स्माइल जरूर आएगी क्योंकि असलियत में योगी आदित्यनाथ का चेहरा विन डीजल से काफ़ी मिलता-जुलता है ।
बहरहाल, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोण इस फ़ोटो को देखकर क्या कहेंगी !
















