भारतीय दूरसंचार उद्योग में आज एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया । आज सुबह देश के दो बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन और आइडिया के बीच विलय की घोषणा का ऐलान हुआ । दोनों अब देश के सबसे बड़े टेलीकॉम प्रोवाइडर के तौर पर जाने जाएंगे । बता दें कि करीब आठ महीने तक चली लंबी बातचीत के बाद वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह की आइडिया सेल्युलर का विलय हो पाया । विलय के बाद, यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी और देश में सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होगी ।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि आइडिया के ब्रांड एंबेस्डर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं जबकि वोडाफ़ोन के विज्ञापन में एक चीका नाम का एक पग दिखाया जाता है । भले ही पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक ने कोई ज्यादा फ़िल्म नहीं की हो लेकिन वह आइडिया के कई सारे विज्ञापनों में जरूर नजर आए हैं । जैसे ही दो दूरसंचार कंपनियों का विलय हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार गर्म हो गया कि अब अभिषेक का जॉब खतरे में आ गया और जिसकी वजह बना एक कुत्ता ?

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन पिछली बार अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 में नजर आए थे ।